नई दिल्ली। Oppo ने एक नए टीज़र को जारी करने के साथ ही अपने नए स्मार्टफोन यानी Oppo F9 के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है। यह जानकारी कंपनी के मलेशिया के ट्विटर पेज के माध्यम से सामने आई है। आपको बता दें कि यह डिवाइस एक प्रो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब से पहले इए डिवाइस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी, लेकिन अब कंपनी ने ही इसके बारे में जानकारी साझा कर दी है।
आधिकारिक टीज़र में Oppo F9 Pro स्मार्टफोन को एक ट्रायंगल शेप वाली नौच के साथ देखा गया है। इसके अलावा यहाँ यह भी देखा जा सकता है कि यह डिवाइस VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला है। इस टीज़र से यह भी सामने आ रहा है कि मात्र 5 मिनट की चार्जिंग के बाद इस डिवाइस को लगभग 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में एक ड्यूल कैमरा सेटअप की बात सामने आ रही है।