मुंबई। बिग बॉस’ सीजन 12 (Bigg Boss 12) के प्रिमियर में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। एपिसोड का टॉकिंग प्वाइंट बेशक भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) बने, जिन्होंने साढ़े तीन साल से चल रहे गुपचुप अफेयर का खुलासा इस शो में किया।
65 साल के अनूप जोटाला अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की उम्र में 37 साल का अंतर है, इसी वजह से अनूप और जसलीन का अफेयर सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान के सामने अनूप और जसलीन ने यह खुलासा किया कि दोनों ने बिग बॉस में आने से पहले अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था और वे छुप-छुप कर मिला करते थे। होस्ट सलमान खान इनकी लव-स्टोरी सुनकर दंग रह गए थे।
पंजाब में AIG की माता की गला घोटकर हत्या, देखें VIDEO
ऐसी लागी लगन…’
‘ऐसी लागी लगन…’ जैसे भजनों से मशहूर हुए अनूप जलोटा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद चर्चा में रहे। उन्होंने तीन शादियां की है। लेकिन ये शादियां लंबे वक्त तक नहीं चल पाई। उनकी पहली शादी सोनाली सेठ से हुई, जो उनकी शिष्या थी। अनूप और सोनाली जलोटा ने कई गाने गए और कॉन्सर्ट का हिस्सा बने। हालांकि, कुछ सालों बाद इनका तलाक हो गया।
अनूप जलोटा की दूसरी शादी बिना भाटिया से हुई और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की थी। मेधा पूर्व पीएम आईके गुजराल की भतीजी और फिल्ममेकर शेखर कपूर की पहली पत्नी थीं। अनूप और मेघा के बेटे आर्यमन का जन्म 1996 में हुआ था। लीवर की बीमारी के चलते उनका निधन साल 2014 में हुआ।
अब 65 साल के अनूप जलोटा का नाम 28 वर्षीय जसलीन के साथ जोड़ा जा रहा है। बिग बॉस में दोनों ने अपने रिश्ते को कबूला है। दोनों की उम्र में 37 साल का अंतर है। उम्र में इतना फासला होने के बावजूद दोनों ने बिग बॉस में आकर अपने रिलेशनशिप का खुलासा पहली बार किया है। (input-ndtv)