डेली संवाद, जालंधर/कोच्चि
यौन शोषण के आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल पुलिस ने आज आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद केरल पुलिस ने बिशप को गिरफ्तार किया। करीब 86 दिन से बिशप के खिलाफ जालंधर, चंडीगढ़, पंजाब समेत दिल्ली और केरल में ननो और महिला संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले बिशप को वैटिकन ने उनके पद से हटा दिया है।
यह है मामला
कोट्टायम जिला पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया है कि 2014 में जिले के कुरावलंगद क्षेत्र में एक अनाथालय के नजदीक एक गेस्ट हाउस में पहली बार उससे यौन शोषण किया गया। इसके बाद उसका 14 बार यौन उत्पीडऩ किया गया है। यह नन पंजाब में जालंधर स्थित डायोसीस कैथलिक चर्च के तहत चलने वाले एक संस्थान में काम करती थी। इस संस्थान के मुखिया 54 वर्षीय बिशप फ्रैंको मुलक्कल थे।
https://youtu.be/m5HwuWS-1l8