डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब में अपनी ही सरकार में कांग्रेसी पार्षद पीटे जा रहे हैं। अमृतसर में आज बीच सड़क कांग्रेस के पार्षद को कुछ लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इसे लेकर वीडियो भी वायरल हो रही है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 30 से पार्षद अजीत सिंह भाटिया को कुछ गुंडों ने जमकर पीटा। भाटिया पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी बताये जा रहे हैं। यह वाक्या उस समय हुआ, जब पार्षद अजीत सिंह भाटिया कुछ लोगों से सड़क पर बातचीत कर रहे थे। इतने में पास खड़े लड़के ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने वाले लड़के ने मुंह में रुमाल बांध रखा था।
देखें वीडियो, मुंह में रुमाल बांधे युवक ने कैसे मारा थप्पड़
https://www.youtube.com/watch?v=vMm_XbdRzV0