जनता के सुरक्षा कवच बनकर चौकीदार की भूमिका निभाएगी भाजपा : मलिक
डेली संवाद, होशियारपुर
पंजाब की जनता से विश्वासघात करके झूठे वायदों की वैसाखियों पर सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों और असफलताओं के चलते हर वर्ग का जीवन दुर्लभ कर दिया है। कांग्रेस सरकार की धक्केशाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व मे “जन जागरण पद यात्रा ” करके “कांग्रेस गद्दी छोडो आंदोलन ” आरम्भ किया।
आज होशियारपुर की गली बाजारों मे लोगों को कांग्रेस सरकार की विफलताओं से जागरूक कराने के लिए मलिक के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। कांग्रेस की कुनीतियों से त्राहि त्राहि कर चुकी जनसमूह भाजपा के पक्ष में सडकों पर नजर आया। श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार का दोहरा चेहरा आज प्रदेश की जनता के सामने आया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों पर हाहाकार मचाने वाली कांग्रेस अपने खुद के शासन मे राज्य मे टैक्स घटाने को तैयार नहीं है।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, विधायक सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेतली, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढी, सचिव सुभाष शर्मा, मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, महिन्द्र कौर जोश, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हरविंद्र सिंह संधू, वरुण पूरी, विनय महाजन, सलिल कपूर, बख्शीश सिंह, विनोद परमार, विपुल शर्मा, रणजीत सिंह राणा मौजूद थे।
भोला ड्रग रैकेट की जांच कर रहे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह का इस्तीफा, देखें VIDEO
https://youtu.be/-IzeEZhm3eI






