⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 156 शब्द|📅 06 Oct 2018
घर से बाहर निकल रहे थे लड़के-लड़की, मोहल्लों के लोगों ने पीटा
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में सैक्स स्कैंडल के नाम पर एक वीडियो वायरल हो रही है। ये वीडियो रामनगर इलाके के बताई जा रही है। इस वीडियो में एक घर से बाहर निकल रहे दो लड़के और एक लड़की की मोहल्ले वालों ने मिलकर जमकर धुनाई की।
वीडियो में दिख रहा है कि एक घर में पहले लड़का जाता है। वह लड़का बाहर निकलता है। एक्टिवा स्टार्ट करता है, उसके पीछे और एक लड़का बाहर आता है, जो पानी के बोतल से पानी पी रहा होता है। इतने में मोहल्ले के लोगों ने उसे दौड़ाकर जमकर पीटा। इसके बाद घर से एक लड़की बाहर निकलती है।
लोगों ने लड़की को भी घसीटा और चप्पलों से पिटाई की। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक उक्त घर में अक्सर लड़का लड़की आकर रंगरंलियां मनाते थे। आज रंगे हाथ पकड़़ा गया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है।








