तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत अंडर 14 (लडक़े और लड़कियां) के खेल का शुभारंभ
नितिन कौड़ा
डेली संवाद, जालंधर
तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत हंस राज स्टेडियम में अंडर 14 (लडक़े और लड़कियाँ) के खेल का उद्घाटन करते हुए विधायक सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से यह मिशन राज्य में हवा की गुणवत्ता में सुधार, साफ सुथरे पानी और खाद्य पदार्थों के लिए शुरू किया गया है। जिस से पंजाब के लोगों के लिए रहने के लिए साफ सुथरे वातावरण को विश्वसनीय बनाना है।
विधायक सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन नौजवानों के संपूर्ण विकास के साथ-साथ राज्य को साफ सुथरा, हरा भरा और प्रदूषण मुक्त बना रहा है। उन्होंने कहा कि सेहतमंद और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए तंदुरुस्त पंजाब मिशन का अहम योगदान है। रिंकू ने कहा कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत पंजाब सरकार राज्य में खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए वचनवद्ध है।
नई खेल नीति काउदेश्य राज्य में खेल के साथ-साथ उच्च दर्जे की बुनियादी सुविधा देना
उन्होंने कहा कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन खेल विभाग की तरफ से यह खेल करवाई जा रही हैं जो राज्य में खेल गतिविधियों को और उत्साहित करेंगी। रिंकू ने कहा कि हाल ही में पंजाब कैबिनेट की तरफ से स्वीकृत की गई नई खेल नीति के अंतर्गत इनामों की राशि में विस्तार किया गया बल्कि इससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ायेगा और पंजाब में खेलों के उच्च दर्जो के बुनियादी ढांचों के साथ भविष्य में उच्च दर्जो की खेल गतिविधियों को विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।
टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार
रिंकू ने उभरते खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया कि वे पूरी खेल भावना से खेल कर स्वस्थ पंजाब की सृजन करने में अहम भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि यह भावना भविष्य में प्रगतिशील खेल भावना को उभारने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होने कहा कि खेल भावना जहाँ नौजवानों को नशे से दूर रखने के साथ साथ सद्भावना और भ्रातृ भावना को ओर उजागर करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर रिंकू ने रैसलिंग विजेता खिलाडिय़ों की घोषणा भी की गई और बधाई दी।
इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त एस.डी.एम.संजीव शर्मा, जिला खेल अधिकारी बलविन्दर सिंह, कांग्रेसी नेता रजिन्दर कुमार राजा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) राम पाल, अर्जुन अवार्डी वालीबाल नरिप्पजीत सिंह बेदी, सेवा मुक्त डिप्टी डायरकैटर खेल हजारी लाल, सेवा मुक्त जिला खेल अधिकारी अमरीक सिंह धालीवाल, प्रशिक्षक ओमेश कुमार, जसप्रीत सिंह ढिल्लों, अनूप कुमार, अहियंत कुमार, जतिन्दरपाल सिंह, पलविन्दर कौर, राजविन्दर कौर, मीनू डोगरा उपस्थित थे।
लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो
https://youtu.be/HxOnW3jec5A






