बिग्रेडियर गगनेजा, रविंदर गोंसाई की हत्या के बाद पंजाब में संघ की कार्यशैली में आई शिथिलता
महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब में अब लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की पैनी नजर है। जिससे पंजाब के जालंधर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। मोहन भागवत आज जालंधर के विद्या धाम में पहुंच रहे हैं।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उत्तर क्षेत्र (दिल्ली, पंजाब, जम्मू- कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़) प्रांत के संघ अधिकारियों से इन सभी छह प्रांतों की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों पर विचार करेंगे। पिछले दो सालों में पंजाब में संघ नेताओं को जिस तरह से हत्या की गई, उससे संघ की कार्यशैली भी कमजोर पड़ गई है।
‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में वगार
आपको बता दें कि जालंधर में दिन दहाड़े संघ के पंजाब प्रांत प्रमुख बिग्रेडियर गगनेजा की हत्या कर दी गई। इसके बाद लुधियान में संघ नेता रविंदर गोंसाई की हत्या की गई। इसके बाद संघ नेताओं की कार्यशैली में बदलाव आ गया। अब पंजाब में संघ के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वे अपने नेताओं की सुरक्षा के साथ साथ भाजपा को फिर से आक्सीजन दें। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी को केंद्र में फिर से लाया जा सके।
संघ नेताओं के मुताबिक मोहन भागवत दो दिन तक संघ की भावी रणनीति बनाने पर लोगों के साथ विचार करेंगे। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से संघ पहले काम कर रहा था, उसे उसी ढंग से जारी रखना एक बड़ा मुद्दा है। इससे पहले संघ के राष्ट्रीय सह सर कार्यवाहक मनमोहन वैद्य पिछले तीन महीने में पंजाब का चार बार दौरा कर पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक हालातों की नब्ज टटोल चुके हैं।
भोला ड्रग रैकेट की जांच कर रहे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह का इस्तीफा, देखें VIDEO
https://youtu.be/-IzeEZhm3eI