अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली
यहां दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डी. एस. जी.एम. सी.) प्रधान मनजीत सिंह जी. के. का कहना है कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया और न ही पार्टी छोड़ी है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। दिल्ली गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष पद से भी उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। जी.के. ने कहा कि व्यस्तताओं के कारण उन्होंने हरमीत सिंह कालका को कुछ दिनों के लिए अपने काम का प्रभार सौंपा है।
लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो
https://youtu.be/HxOnW3jec5A