⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 157 शब्द|📅 09 Oct 2018
विष्णु, डेली संवाद, जालंधर
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जालंधर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहन भागवत का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा और संघ को सड़क पर बेसहारा घूम रही गायें नहीं दिख रही है।
‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार
जनरल सैक्रेटरी जगदीप सिंह सोनू के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने पी.ए.पी. चौक में आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान जगदीप सिंह ने कहा कि काऊ सैस लेने के बावजूद केंद्र सरकार गऊओं की देखभाल करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों की तरफ ध्यान देने की मांग की। कांग्रेसी वर्करों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो वह आर.एस.एस. के दफ्तरों का घेराव करेंगे।
लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो








