भाजयुमो का अटल युवा महाधिवेशन 26 से 28 अक्टूबर को हैदराबाद मे होगा, प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्ति

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अवसरवादी राजनीतिक गठबंधन के खिलाफ फतवा देने को देश की जनता तैयार-राकेश राठौर
हैदराबाद का युवा अधिवेशन दोबारा मोदी सरकार की जीत सुनिश्चित करेगा – सन्नी शर्मा

डेली संवाद, जालंधर

भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक प्रधान सन्नी शर्मा की अध्यक्षता मे जालंधर के सर्कट हॉउस मे सम्पन हुई।जिसमें प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर व जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी, पंजाब भाजपा मीडिया प्रभारी वरुण पूरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर सन्नी शर्मा ने प्रदेश युवा भाजपा के कार्यकर्ताओं को बताया कि राष्ट्रीय युवा भाजपा अध्यक्षा पूनम महाजन की अध्यक्षता मे तेलंगाना के हैदराबाद मे अटल महा-अधिवेशन करवा रहा है।

टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार

इस अधिवेशन मे देश से हर मंडल स्तर के कार्यकरता शामिल होंगे जिनका मार्गदर्शन राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह व अन्य राष्ट्रीय भाजपा नेता करेंगे। सन्नी शर्मा ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को अपने-अपने जिला भाजपा प्रभार क्षेत्र मे जाकर पंजाब के हर मंडल के कार्यकर्ताओ को अधिवेशन मे लेकर जाये। सन्नी शर्मा ने कहा 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए हैदराबाद का यह अधिवेशन पूरे देश के युवाओं को दोबारा मोदी सरकार बनाने के कार्य मे लगाएगा जो जीत सुनिश्चित करेगा।

बख्शीश सिंह को प्रभारी व नितिन नन्नू को सह-प्रभारी नियुक्त किया

सन्नी शर्मा ने हैदराबाद अधिवेशन की तैयारी हेतु बख्शीश सिंह को प्रभारी व नितिन नन्नू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए पंजाब भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा जनता अवसरवादी राजनीतिक गठबंधन के खिलाफ फतवा देने को तैयार है। जिसके लिए हमको मजबूती से कार्य करना है।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा सोशल मीडिया आई.टी इंचार्ज वरुण पूरी, प्रदेश महामंत्री विनय महाजन, सलिल कपूर, उप-प्रधान हर्ष शर्मा, भानु प्रताप, बख्शीश सिंह, अर्जुन मालिक, नितिन नन्नू, सुमित मल्होत्रा, मोनू पूरी, अर्जुन मलिक, रवि बाली, हरमन प्रिंस, अशोक दुग्गल, मनदीप अरोड़ा, हनी कंबोज, अशोक सरीन हिक्की, सौरव राणा, गौरव शर्मा, संभव नय्यर, गौरव राजपूत, मनीष विज, संजीव शर्मा मनी, अर्जुन खुराना, बब्बू अरोड़ा आदि मौजूद थे।

लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *