#MeToo बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्‍टा का बड़ा खुलासा, उत्पीड़न के कारण छोड़ना पड़ा खेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 10 Oct 2018

मेरा शारीरिक उत्पीड़न नहीं हुआ, लेकिन मानसिक उत्पीड़न किया गया

ऩई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्‍टा ने सोशल मीडिया में एक बड़ा खुलासा करते हुए यह कहकर सबको चौंका दिया कि वे भी उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। #MeToo कैम्पेन के जरिए कई महिलाएं अपने ऊपर हुए अत्याचारों और यौन शोषण के बारे में खुलकर सामने आ रही हैं और इसी क्रम में ज्वाला गुट्‍टा भी शामिल हो गई हैं, लेकिन उनके उत्पीड़न का तरीका दूसरा था।

ज्वाला ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट के जरिए कहा कि एक अधिकारी ने मुझे मानसिक रूप से इतना अधिक परेशान किया कि मैंने खेलना तक छोड़ दिया था। मेरा शारीरिक उत्पीड़न नहीं हुआ, लेकिन मानसिक उत्पीड़न इतना बढ़ गया कि मैं परेशान हो गई और मैंने खेल से तौबा कर ली थी। 

आज से 12 साल पहले की घटना का उल्लेख करते हुए ज्वाला ने लिखा, 2006 में ये अधिकारी भारतीय बैडमिंटन का चीफ बना था। तब मैं नेशनल चैंपियन थी, लेकिन इसके बाद भी मुझे उसने टीम में शामिल नहीं किया। जब मैं रियो से वापस लौटी तो उसने मुझे नेशनल टीम से बाहर कर दिया।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

‘अर्जुन पुरस्कार’ विजेता और 2012 और 2016 की ओलंपियन ज्वाला ने कहा कि जब वह शख्स कामयाब नहीं हो सका तो उसने मेरे साथियों को धमकियां देकर परेशान किया। उसने मुझे हर तरह से अलग-थलग करने की कोशिश की। रियो ओलंपिक के बाद जिस खिलाड़ी के साथ मुझे मिक्स्ड डबल्स खेलना था, उसे भी धमकी दी गई। मुझे टीम से बाहर कर दिया गया। मैं मानसिक उत्पीड़न से इतनी परेशान हो गई कि मैंने खेलना छोड़ दिया।

हैदराबाद में रहने वाली इस खिलाड़ी के लंबे समय से मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मतभेद रहे हैं। इस दौरान ज्वाला ने यह आरोप भी लगाए कि वह पूरी तरह से एकल खिलाड़ियों पर ध्यान देते हैं और युगल खिलाड़ियों की अनदेखी करते हैं।
ज्वाला ने दावा किया था कि गोपीचंद की आलोचना के कारण राष्ट्रीय टीम में उनकी अनदेखी हुई और यहां तक कि उन्होंने युगल जोड़ीदार भी गंवा दिया। इस खिलाड़ी ने हालांकि मंगलवार को किए ट्वीट में गोपीचंद का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा, ‘2006 से…2016 तक…बार बार मुझे टीम से बाहर किया जाता रहा… मेरे प्रदर्शन के बावजूद… 2009 में मैंने टीम में वापसी की जब मैं दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी थी।’ गोपीचंद हालांकि अतीत में इन आरोपों का जवाब देने से बचते रहे हैं।

जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के हास्टल में रहते थे आतंकवादी

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/?t=0

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *