⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 108 शब्द|📅 11 Oct 2018
डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल के नेता एचएस वालिया ने कहा है कि आतंकवादियों का पनाह देने वाले जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के मालिक चरनजीत सिंह चन्नी, पुलिस कमिश्नर समेत लापरवाह अफसरों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाय।
प्रेस क्लब में पत्रकारों बसे बात करते हुए वालिया ने कहा है कि सीटी इंस्टिट्यूट में आतंकी घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री लेकर बैठे होते हैं। लेकिन प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस और प्रबंधन बराबर के दोषी हैं। अगर सीटी ग्रुप पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं होता तो अकाली दल सड़क पर धरना देगी। इसके बाद हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगी।








