BIG BREAKING: निरंजन सिंह का यू-टर्न, ईडी के डिप्टी डायरैक्टर पद से इस्तीफा वापस लिया, विभाग को भेजी ये ई-मेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 11 Oct 2018

महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर

पंजाब के बहुचर्चित भोला ड्रग रैकेट मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ करने वाले एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला बदल लिया है। गुरुवार को उन्होंने जालंधर स्थित विभाग के जोनल ऑफिस में ई-मेल भेज उनके द्वारा पहले किए गए कम्युनिकेशन को रद्द करने की बात कही है। वैसे भी सामान्य तौर पर अभी उनकी सर्विस के तीन साल बाकी हैं।

कोलकाता हो गया था तबादला

निरंजन सिंह वही अफसर हैं, जिन्होंने भोला ड्रग रैकेट मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की थी। निरंजन सिंह ने दो सप्ताह पहले मोहाली की अदालत में कहा था कि मजीठिया ने पूछताछ के दौरान पूरा सहयोग नहीं दिया था। साल 2015 की शुरुआत में ड्रग्स केस में मजीठिया की जांच के दौरान निरंजन सिंह का तबादला जालंधर से कोलकाता कर दिया गया था।

उनके तबादले का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचने पर अदालत ने उनके तबादले पर रोक लगा दी थी। साथ ही ड्रग्स केस के जांच अधिकारी के तौर पर भी उन्हें बरकरार रखने के आदेश दिए गए थे। साल 2016 में निरंजन सिंह एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट के डिप्टी डायरेक्टर पदोन्नत हुए थे। दूसरी ओर निरंजन सिंह का कार्यकाल अभी तीन साल बाकी है।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

दरअसल हाल ही में 6 दिन पहले यानि 5 अक्टूबर को एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने स्वैच्छिक रूप से पद छोड़ने का फैसला किया था। निरंजन सिंह ने इस फैसले का कारण व्यक्तिगत बताया था, लेकिन सूत्रों की मानें तो वह विभाग की कारगुजारी से नाराज चल रहे थे।

काफी वक्त पहले उन्होंने हाईकोर्ट में विभाग के आला अधिकारियों द्वारा उन्हें मुअत्तल करने की धमकी दिए जाने का बयान भी दिया था। उन्होंने ईडी दफ्तर के प्रमुख गिरीश बाली को सौंपे पत्र में लिखा था कि वह निजी कारणों के चलते पद छोड़ रहे हैं। विभाग को तीन महीने के भीतर इस संवाद पर मंजूरी या नामंजूरी का फैसला करना था, लेकिन इसी बीच गुरुवार को निरंजन ने अपना फैसला बदल लिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *