CM अमरिंदर सिंह को जस्टिस गिल आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, पढ़ें नया खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 11 Oct 2018

महाबीर सेठ
डेली संवाद, चंडीगढ़

जस्टिस (सेवानिवृत) जस्टिस महताब सिंह गिल आयोग ने 11वीं अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सौंप दी। पंजाब सरकार अब तक गिल आयोग द्वारा 359 मामलों में की गई सिफारिशों के बाद 290 पीड़ितों को इंसाफ दे चुकी है। ये रिपोर्ट पंजाब सरकार द्वारा पूर्व अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में कांग्रेसियों व अन्य लोगों पर दर्ज झूठे केसों को लेकर शुरू की गई जांच के बाद सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

जस्टिस गिल ने बताया कि 1 अक्तूबर 2018 तक आयोग को 4451 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसमें से 1582 शिकायतों को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया था, जबकि 1941 शिकायतों पर कारवाई के लिए कहा गया था। 11वीं रिपोर्ट 179 शिकायतों पर आधारित थी, जिसमें से 4 को सुनवाई के लिए मंजूर किया गया। जस्टिस गिल ने बताया कि नोडल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने विभिन्न मामलों में कारवाई का निर्णय लिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि विभिन्न अदालतों में 179 मामले एफ.आई.आर. रद्द करने के लिए दायर किए जा चुके हैं। 39 केसों में आदेशों को लागू कर दिया गया है। 33 मामलों में धारा 182 आई.पी.सी. के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। 10 केसों में जिम्मेदार पुलिस व अन्य अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। 29 केसों में आयोग ने पीड़ितों को मुआवजा देने की सिफारिश की है।

SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, धंधा करने वाली बोली – मैं तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *