विष्णु, डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के लेदर कांप्लेक्स की एक फैक्ट्री में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली की पहचान रफीक और सैयम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बस्ती पीरदाद लेदर कांप्लेक्स के साथ साके के गोदाम में कल देर रात करंट लगने से यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में डिश एंटीना सही करने गए रफीक को करंट लगा तो वहीं गिर गया। उसे बचाने पहुंचा उसका पिता सैयम की करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुलिस को सूचना दी गई है।
https://youtu.be/svzMMPkgo4U