#MeToo पर बोलीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे, इंडस्ट्री में रेप नहीं होते, SEX करना आपसी रजामंदी का मामला है

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 756 शब्द|📅 13 Oct 2018

शिल्पा शिंदे ने कहा- यह पूरी तरह से गिव ऐंड टेक पॉलिसी से जुड़ा है

मुंबई। देश भर में इन दिनों #MeToo की लहर काफी तेज हो चुकी है और नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर, सुभाष घई, साजिद खान जैसे कई बड़े सिलेब्रिटीज़ पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाओं के साथ ये घटनाएं काफी पहले घट चुकी हैं और इन्हें ऐसे लोगों के खिलाफ बोलने में काफी वक्त लग गया। इस मुद्दे पर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने काफी कुछ खुलकर कहा है।

बिग बॉस 11′ की विनर और ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है, जो पिछले साल ‘भाबी जी घर पर हैं’ के प्रड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि ये बातें उसी वक्त उठानी चाहिए, जब घटना घटी है और घटना घटने के इतने सालों बाद इस बारे में बोलकर कोई फायदा नहीं।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

शिल्पा ने  ZoomTV से बातचीत में कहा है, ‘यह बकवास है। साधारण सी बात है कि आपको उसी समय यह मुद्दा उठाना चाहिए था। जब यह घटना घटी आपको तभी इस बारे में कहना चाहिए। यहां तक कि मैंने भी सबक सीखा है। जब होता है, तभी बोलो…बाद में बोलने से कोई फायदा नहीं, फिर सब बेकार है।’ उन्होंने कह, ‘बाद में आप आवाज उठाते हो, उसको कोई नहीं सुनेगा…सिर्फ कॉन्ट्रोवर्सी होगी, इसके अलावा कुछ नहीं। आपको उसे समय कदम उठाना होगा जब यह सब हुआ हो, आपमें हिम्मत होनी चाहिए।’

शो के प्रड्यूसर पर लगाए उनके सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह मामल अब खत्म हो चुका है और वह इस बारे में बातें करना भी नहीं चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस वक्त उनकी मदद के लिए और उनके सपॉर्ट में कोई भी आगे नहीं आया। शिल्पा ने कहा, ‘मुझे नहीं पता क्यों, जबकि हम जानते हैं कि इंडस्ट्री में लड़कियों का क्या हाल है। वे दूसरे शहरों से काम करने के लिए आती हैं।

मैंने कई लड़कियों को देखा है कि वे छोटे कपड़े पहनती हैं

मैंने कई लड़कियों को देखा है कि वे छोटे कपड़े पहनती हैं और मीटिंग वगैरह के लिए आती हैं। उन्हें नहीं पता होता कि उन्हें आगे खुद को कैसे साबित करना है। मेरे वक्त तो किसी ने कोई आवाज़ नहीं उठाई, कुछ नहीं बोला। मेरा मैटर बंद हो चुका है, सबकुछ बंद हो चुका है। मुझे पता नहीं कि हम अब उस टॉपिक को डिस्कस ही क्यों कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उस वक्त कहा था कि वे लोग मुझै हैरस कर रहे हैं और अब तो यह मुद्दा ही खत्म हो चुका है। गड़े हुए मुर्दे उखाड़ने मे कोई फायदा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने सुना है कि कुछ एनजीओ या ऑर्गैनाइजेशन होते हैं जो ये करते हैं। मैंने हैरसमेंट झेला है, मुझे इस वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन मेरे लिए तब कोई नहीं था। कोई किसी के लिए होता नहीं है। लेकिन, अब चीजें कुछ बदल गई हैं। 100% कोई बड़ी पावर है जो ये सब कर रहा है। मुझे यकीन नहीं होता।’

ये चीजें केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही नहीं होतीं, बल्कि हर जगह है

शिल्पा ने कहा, ‘मेरे टाइम पर तो कुछ कलाकारों ने मुझे बोलने ही नहीं दिया था। मैंने अपनी लड़ाई लड़ी और अकेले अपने दम पर लड़ी। अभी जो भी हो रहा है और CINTAA वाला जो चल रहा है सब बकवास है।’ उनके केस में सिंटा का क्या रोल रहा? यह पूछने पर शिल्पा ने हंसते हुए कहा, ‘सबको पता है कि उन्होंने क्या किया था। किसी ने मेरी मदद नहीं की और किसी ने हेल्प नहीं की…यह मैं नहीं कह रही, सबको सब पता है।’

हालांकि उनका मानना है कि ये चीजें केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही नहीं होतीं, बल्कि हर जगह है। उन्होंने कहा, ‘ये चीजें हर जगह होती हैं। मुझे नहीं पता कि क्यों खुद ही लोग अपनी इंडस्ट्री का नाम खराब क्यों कर रहे हैं। इसलिए, जो यहां काम कर रहे हैं और जिन्हें काम मिल रहा है- क्या सभी लोग खराब हैं? ऐसा नहीं है। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। आपसे सामने वाला इंसान कैसे रिऐक्ट करता है, आप उसको कैसे जवाब देते हो। यह पूरी तरह से गिव ऐंड टेक पॉलिसी से जुड़ा है।

MLA रिंकू का बड़ा आरोप- नगर निगम जालंधर का पूरा सिस्टम फेल, अफसर करप्ट औऱ बेलगाम, कौंसलर बेचारे एक ढक्कन के लिए तरस रहे हैं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *