परेशान न हों, बंद नहीं होगा आपका इंटरनेट; लेकिन ख़बर आने की वजह जरूर जान लें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 13 Oct 2018

रूस के मीडिया हाउस से इंटरनेट के बंद होने की ख़बर आई थी

नई दिल्ली। इंटरनेट बंद होने की ख़बरों के बीच सरकार ने दावा किया है कि जनता को घबराने की कतई जरूरत नहीं क्योंकि भारत में किसी का इंटरनेट बंद नहीं होने जा रहा। साइबर सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट बंद होने की ख़बरों का भारत से कोई लेना देना नहीं है, भारत में इसका कोई असर नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि रूस के मीडिया हाउस से इंटरनेट के बंद होने की ख़बर आई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दी इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइंड नेम्स एंड नंबर्स यानी आइसीएएनएन नॉन प्रॉफिट प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन डोमेन नेम की रजिस्ट्री और आइपी एड्रेस मुहैया करती है। यही संस्था अपनी क्रिप्टोग्राफिक की में जरूरी बदलाव करने जा रही है। जिसकी वजह से दुनियाभर के इंटरनेट उपभोक्ताओं को अगले 48 घंटे के अंदर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मुख्य डोमेन सर्वर और वेब को कंट्रोल करने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

जिसके बाद ये ख़बर जंगल की आग की तरह दुनियाभर में फैल गई कि इंटरनेट बंद हो जाएगा और लोगों को रोजमर्रा के कामों यहां तक कि बैंकिंग के कामों में भी दिक्कत पेश आने वाली है। भारत के साइबर अधिकारियों का कहना है भारत में इंटरनेट बंद नहीं होगा। मेंटेनेंस का काम का भारत पर असर न के बराबर रहेगा। उधर, ICANN ने भी इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि क्रिप्टोग्राफिक की में बदलाव एक दिन पहले से ही चल रहा है और अब तक इंटरनेट सेवाओं पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है।

क्यों बदली जा रही है क्रिप्टोग्राफिक की?

आइसीएएनएन के मुताबिक, बढ़ते साइबर हमलों को देखते हुए क्रिप्टोग्राफिक की में बदलाव किया जा रहा है। क्रिप्टोग्राफिक की डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) की सुरक्षा करने में मदद करती है। इसे इंटरनेट एड्रेस भी कहा जाता है। हालांकि, आइसीएएनएन ने पहले भी कुछ टेस्ट किए हैं, ताकि कम-से-कम दिक्कत में रिप्लेसमेंट का काम हो जाए। डिजिटल इकॉनॉमिक्स के विशेषज्ञ आर्सने श्लेस्टियन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि डरने की जरूरत नहीं है। मुख्य सॉफ्टवेयर को पहले ही अपडेट कर लिया गया है। इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं होगा।

MLA रिंकू का बड़ा आरोप- नगर निगम जालंधर का पूरा सिस्टम फेल, अफसर करप्ट औऱ बेलगाम, कौंसलर बेचारे एक ढक्कन के लिए तरस रहे हैं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *