PM मोदी को मारने की धमकी, असम की जेल से आया दिल्ली पुलिस को ई-मेल, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 14 Oct 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला पत्र पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को ई-मेल पर मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस आयुक्त को यह ई-मेल असम के किसी जेल से भेजा गया है। अगले साल मोदी को जान से मारने वाले इस ई-मेल में एक खास तिथि भी लिखी गयी है। इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी गयी है।

न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस आयुक्त को मिले इस ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि इस साल जून में पुणे पुलिस ने दावा किया था कि संदिग्ध माओवादियों से एक पत्र मिला था जिसमें मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह हत्या करने की साजिश सामने आई थी। इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव जातीय हिंसा के मामले की जांच करते समय पुलिस ने इसका खुलासा किया था।

महाराष्ट्र पुलिस को मिले पत्र में थी पीएम, अमित शाह, राजनाथ को मारने की साजिश

याद दिला दें कि भीमा कोरेगांव मामले में जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ पत्र मिले थे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश योजना का खुलासा हुआ था। सुरक्षा अधिकारियों का कहना था कि नक्सली नेताओं के बीच जिन दो पत्रों का आदान-प्रदान हुआ था, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की हत्या की योजना से जुड़ा ब्योरा था। इसके बाद कई राज्यों में वामपंथी विचारकों के घरों पर छापेमारी और कट्टर नक्सलियों से संबंध होने के आरोप में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

इनमें से एक पत्र 2016 का था, जिसमें मोदी, शाह और राजनाथ की हत्या की साजिश को लेकर योजना का जिक्र था। जबकि 2017 के पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जैसे हत्याकांड को अंजाम देने का उल्लेख था। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे पत्र में कामरेड प्रकाश को संबोधित किया गया है और यह पत्र दिल्ली से छह जून को गिरफ्तार रोना विल्सन के घर से बरामद किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, दूसरे पत्र में योजना को अंजाम देने के लिए अमेरिकी एम-4 रायफल्स और अन्य हथियार जुटाने का उल्लेख है। इसमें कार्यकर्ताओं से ऐसे हथियार खरीदने के लिए करोड़ों रुपये जुटाने को कहा गया है। इन पत्रों में कहा गया था कि भाजपा की केंद्र के अलावा 15 राज्यों में सरकार बन चुकी है और उसका प्रसार माओवादी विचारधारा के लिए खतरा है। (साभार-HT)

MLA रिंकू का बड़ा आरोप- नगर निगम जालंधर का पूरा सिस्टम फेल, अफसर करप्ट औऱ बेलगाम, कौंसलर बेचारे एक ढक्कन के लिए तरस रहे हैं, देखें VIDEO

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *