गनमैन के हमले में घायल जज की पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक, हत्यारे की तस्वीर आई सामने, देखें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 642 शब्द|📅 14 Oct 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली/गुरग्राम

सुरक्षा कर्मी महिपाल की गोली से घायल हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रेणु की मौत हो गई है, जबकि उनके घायल बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। जज की पत्नी रेणु का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया है। उन्हें दो गोलियां लगीं थीं। पुलिस मामले में आरोपी सुरक्षाकर्मी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अब उसके गुरु और गुरु मां की तलाश है।

गनमैन के हमले में घायल जज की पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक, हत्यारे की तस्वीर आई सामने, देखें

हत्या की ये सनसनीखेज वारदात शनिवार दोपहर हुई थी। जज की पत्नी रेणु और बेटा ध्रुव, आरोपी महिपाल के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में खरीदारी करने गए थे। दोनों जैसे ही शॉपिंग मॉल से बाहर निकले, सुरक्षाकर्मी ने पहले ध्रुव के सिर पर गोली मारीं और फिर रेणु पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद आरोपी ने जज के बेटे को कार में डालने का प्रयास किया, असफल होने पर दोनो को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

दिनदहाड़े मॉल के पास हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश के डीजीपी से मामले की जानकारी लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। मूलरूप से हिसार निवासी कृष्णकांत लगभग दो साल से गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। शुरू से ही महेंद्रगढ़ जिले के गांव भुगारका निवासी सुरक्षाकर्मी महिपाल भी उनके साथ था।

पढ़ें पूरा मामला, कैसे मारी गोली

शनिवार दोपहर लगभग तीन बजकर छह मिनट पर वह न्यायाधीश की पत्नी एवं बेटे को शॉपिंग कराने के लिए पहुंचा था। लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर सभी शॉपिंग करके बाहर निकले। तभी महिपाल ने पिस्टल निकाली और ध्रुव को नजदीक से उसे सिर में दो गोली मार दी थी। ध्रुव गिरने लगा तो आरोपी ने तीसरी गोली चला दी, जो ध्रुव के कंधे के नजदीक लगी थी।

पास में ही खड़ी रेणु कुछ समझतीं उससे पहले ही आरोपी ने दो फायर उनके ऊपर किए। एक गोली रेणु के पेट और दूसरी सीने पर लगी। वे भी वहीं गिर गईं। आरोपी फायरिंग करते हुए बड़बड़ा रहा था कि मां-बेटा शैतान हैं। हालांकि चर्चा यह भी है कि पहले महिपाल ने रेणु के ऊपर गोली चलाई थी। इसके बाद ध्रुव से हाथापाई हुई। उसी दौरान उसने ध्रुव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

गनमैन के हमले में घायल जज की पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक, हत्यारे की तस्वीर आई सामने, देखें

गोली मारने के बाद ध्रुव के सिर पर मारा बूट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरक्षाकर्मी महिपाल ने मां-बेटे को गोली मारने के बाद ध्रुव के चेहरे पर पैर मारा। वह उसे गालियां भी दे रहा था। यही नहीं ध्रुव को कार में डालने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने ही न्यायाधीश कृष्णकांत को फोन करके बताया कि उनके बेटे व पत्नी को गोली मार दी है। उसी ने पुलिस को भी सूचना दी। आसपास के लोगों ने एक ऑटो से दोनों को पार्क हास्पिटल पहुंचाया।

जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने की सूचना के कुछ ही देर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत राणा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक फुटेला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र सिंह सहित कई न्यायाधीश व पुलिस अधिकारी पहुंचे। स्थिति नाजुक होने पर शाम लगभग पांच बजे दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित ने स्वीकारी वारदात

वारदात की सूचना वायरल होते ही एक्शन में आई गुरुग्राम पुलिस ने शहर की नाकेबंदी करके आरोपी को ग्वालपहाड़ी के नजदीक से लगभग पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी केवल एक ही बात बोल रहा है कि उसने गोली मार दी, उसने गोली मार दी। लेकिन क्यों मारी इसके बारे में नहीं बता रहा है।

SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, कहा-गैंगरेप करवा दूंगी, VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *