एनकाउंटर के दौरान नहीं चली पिस्टल, पुलिसकर्मियों ने मुंह से निकाली ठांय-ठांय की आवाज़, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 14 Oct 2018

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ

यूपी पुलिस की एक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. हुआ यूं कि संभल पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए जंगल की तरफ पहुंच गई, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई. लेकिन वहां मौजूद एक दरोगा की पिस्टल से लाख कोशिश के बाद भी गोली नहीं चल पाई. दरोगा कोशिश करते रहे और जब पिस्टल से गोली नहीं निकली. तो, उन्होंने मुंह से ही ठांय-टांय बोलकर, गोली चलने की आवाज निकालनी शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए. पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

ये पूरी घटना संभल के असमोली थाने के मंसूरपुर माफी गांव की है. जहां शुक्रवार देर रात देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच गाड़ी पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई. पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश मुदित शर्मा के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की स्कार्पियो सहित 315 बोर तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

बदमाश मुदित शर्मा पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज है. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ कर रही है।

MLA रिंकू का बड़ा आरोप- नगर निगम जालंधर का पूरा सिस्टम फेल, अफसर करप्ट औऱ बेलगाम, कौंसलर बेचारे एक ढक्कन के लिए तरस रहे हैं, देखें VIDEO

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *