कपूरथला की युवती के साथ एक ही रात में 10 लोगों ने किया दो बार गैंगरेप, मदद के नाम पर भी दरिंदगी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, कपूरथला

पंजाब में एक गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 24 साल की महिला के साथ एक ही रात में 10 लोगों ने दो बार गैंगरेप किया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी गैंगरेप करने वाले अधिकतर महिला की जान पहचान के लोग थे। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को पंजाब के कपूरथला जिले के लखनपुर खोले और दयालपुर गांवों में महिला का गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 10 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि, हमने एक गैंगरेप का केस दर्ज किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य छह आरोपी फरार हैं। इन्हें पकड़े के लिए हमने एक टीम का गठन किया है। जो अलग अलग जगहों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि, पांच महीने पहले वह भोलू नाम के एक आदमी से मिली थी। वह ड्रग्स का एडिक्ट है।

जन्मदिन पार्टी में महिला के साथ किया गैंगरेप

महिला ने बताया कि, भोलू ने उसे ड्रग्स का लालच दिया। इसके बाद उसने मुझे एक सोनू नाम के ड्रग्स तस्कर से मिलवाया। इसके बाद वह इस ड्रग्स के इस धंधे में आ गई। इसके बाद महिला ने सोनू के मित्र सिरी से एक कमरा किराए पर लिया। जिसने अपने घर में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की और अपने दोस्तों को आमंत्रित किया। उसी रात (10 अक्टूबर), सिरी और उसके दोस्तों ने पास के खेतों में महिला को गैंगरेप किया।

मदद मांगने गई तो पहचान वालों ने बनाया हवस का शिकार

इसके बाद महिला ने पास के गांव दयालपुर में सतपाल सिंह के घर पर आश्रय लिया। जोकि महिला की जान-पहचान का था। लेकिन यहां पर महिला के साथ सतपाल और उसके तीन दोस्त सुखविंदर सिंह, रविंदर सिंह और कुलविंदर सिंह ने उसका रेप किया। ये सभी पास की ही एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करते हैं। महिला सुबह अपने कमरे पर वापस आई। उसने सिरी की दादी को पूरी घटना बताई औऱ मदद मांगी।

जिसके बाद सिरी की दादी ने महिला की पिटाई की ओर घर से बाहर निकल दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस महिला का मेडिकल कराया। जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई है। महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 6 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, कहा-गैंगरेप करवा दूंगी, VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=svzMMPkgo4U










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *