आतंकियों पर मेहरबानी : CT इंस्टीट्यूट और Aryans ग्रुप ने बिना जांच-पड़ताल के ही आतंकियों के भाईयों को एडमिशन दिया, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 15 Oct 2018

महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर

एजुकेशन को धंधा बना चुके सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट और आर्यन्स ग्रुप आफ कालेज ने कुछ लाख रुपयों के लिए पंजाब ही नहीं देश की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ किया है। इन दोनों संस्थानों ने बिना किसी जांच पड़ताल के ही गुलाम कश्मीर में आतंकी संगठन चला रहे जाकिर मूसा के भाइयों को न केवल एडमीशन दिया, बल्कि उनके भोग-विलास के लिए हॉस्टल भी मुहैया करवाया। ये खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। क्या ये सब सीटी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन को नहीं पता?

इसे जरूर पढ़ें – EXCLUSIVE: मुख्यमंत्री कैप्टन जिस ग्लोबल कबड्डी के सरप्रस्त, उसका मुख्य आयोजक व संयोजक आतंकी हवारा का प्रोमोटर, देखें तस्वीरें और VIDEO, पढ़ें ‘डेली संवाद’ का बड़ा खुलासा

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि सीटी इंस्टीट्यूट छात्रों को एडमीशन देते समय उनके बैकग्राउंड को नहीं चेक करता। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सी.टी इंस्टीच्यूशन से गिरफ्तार हुआ आतंकी मोहम्मद रफीक भट्ट जैश- ए- मोहममद के आतंकी जाकिर मूसा का सगा भाई है।  छोटी उर्म में ही रफीक भट्ट को उसके पिता ने अपने भाई की गोद में डाल दिया था। जैसे ही मूसा आतंकी संगठन से जुड़ा तो उसने रफीक भट्ट को अपने साथ मिला लिया।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जाकिर मूसा को पंजाब औऱ चंडीगढ़ समेत नार्थ इंडिया की समझ है। क्योंकि जाकिर मूसा चंडीगढ़ में पढ़ा-बढ़ा है। जिससे जाकिर मूसा ने अपने भाई रफीक भट्ट को सीटी इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाकर पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश रच रहा था। ठीक इसी तरह आर्यन्स ग्रुप आफ कालेज में पकड़ा गया छात्र भी जाकिर मूसा के लगातार संपर्क में था।  

यह है मामला

पंजाब और जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने जालंधर के शाहपुर स्थित सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के हॉस्टल से आतंकी जाकिर मूसा के भाई रफीक भट्ट समेत दो अऩ्य आतंकियों को एके-56 और आरडीएक्स विस्फोटक के साथ पकड़ा। पकड़े गए आतंकी खुद को स्लीपर सेल कहते हैं। उनका कहना है कि वे मूसा के आदेश का इंतजार कर रहे थे। विस्फोट कहां और कब करना है, ये मूसा तय करता।

नोट ः इस केस से जुड़ी से कई भी जानकारी आप हमसे साझा करना चाहते हैं, तो आप हमें 9888190945 पर फोन या व्हाट्सएप्प कर सकते हैं।

नीचे वीडियो, देखें सीटी इंस्टीट्यूट देश की सुरक्षा से कैसे खिलवाड़ कर रहा है

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *