अवैध तरीके से अमेरिका आए तो खैर नहीं, इमिग्रेशन क्वॉलिफिकेशन के आधार पर आएं लोग: डॉनल्ड ट्रंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 15 Oct 2018

वॉशिंगटन। डॉनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से आव्रजन योग्यता, अमेरिकन फर्स्ट पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर साफ किया है कि अमेरिका में बाहर के किन लोगों को एंट्री मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि योग्य और मदद कर सकने वाले लोग देश में आएं और व्यक्ति अवैध तरीके से सीमा के अंदर घुसपैठ ना करें।

ट्रंप ने वाइट हाउस में कुछ पत्रकारों से बात की थी। उसमें उन्होंने कहा, ‘मैं सीमाओं पर बहुत सख्त हूं। हमलोग सीमाओं पर बहुत सख्त रहे हैं। लोग हमारे देश में कानूनी तरीके से आए हैं, अवैध तरीके से नहीं। मैं चाहता हूं कि वे योग्यता के आधार पर आएं।’

इसे जरूर पढ़ें – EXCLUSIVE: मुख्यमंत्री कैप्टन जिस ग्लोबल कबड्डी के सरप्रस्त, उसका मुख्य आयोजक व संयोजक आतंकी हवारा का प्रोमोटर, देखें तस्वीरें और VIDEO, पढ़ें ‘डेली संवाद’ का बड़ा खुलासा

अवैध आप्रवासन के मुद्दों पर सवालों के जवाब में राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर आएं। इस कदम से भारत जैसे देशों से प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैं क्या चाहता हूं योग्यता। मैं चाहता हूं कि काफी लोग आएं।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

हमारे देश में फिर से बेहतरीन कार कंपनियां आ रही हैं। पिछले 35 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ है। फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां हैं, जो विस्कॉन्सिन में विशाल संयंत्र लगाने जा रही है।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि लोग आएं लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि वे योग्यता के आधार पर आएं। हम ऐसे लोगों को चाहते हैं जो हमारी मदद करें। यह बहुत महत्वपूर्ण है।’

EX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, कहा-गैंगरेप करवा दूंगी, VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *