#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो, देखो VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 15 Oct 2018

एडीसीपी सुडरविजी ने पीड़ित महिला को जांच के लिए बुलाया, महिला ने सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला पूजा ने कहा- इंसाफ ना मिला तो हाइकोर्ट जायेंगे

नितिन कौड़ा
डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के कबीर विहार की निवासी एक महिला ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला का आरोप है कि उसकी गली में रीटा नाम की एक महिला सैक्स रैकेट चलाती है। इसकी शिकायत जब पुलिस थाने में की गई तो उल्टे पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्य़वहार किया। यही नहीं सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने उसे धमकी दी है कि वह उसका गैंगरेप करवा कर हत्या करवा देगी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद एडीसीपी सुडरविजी ने पीड़ित महिला को बुलाकर उसका पक्ष सुना है।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

कबीर विहार की रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसके मोहल्ले में रीटा नाम की महिला सैक्स रैकेट का धंधा करती है। इसमें रीटा ने लड़कियों की जिंदगी दांव पर लगा दी है। जिसकी शिकायत उन्होंने बस्ती बावा खेल पुलिस थाने में की। लेकिन थाने का एसएचओ उलटे पूजा के साथ ही गलत व्यवहार करने लगा। पूजा ने इस संबंध में एक आडियो क्लिप भी जारी किया है। जिसमें एसएचओ पूजा के साथ गलत बात करता है।

पूजा का आरोप है कि जब वह शिकायत करने पहुंची तो एसएचओ उसे गलत नजरों से उसके सीने की तरफ घूर रहा था। उसके बाद एसएचओ ने पूजा से कहा कि शाम को अकेले में मिलो। पूजा ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की है। वहीं, बस्ती बावा खेल के एसएचओ ने इस आरोप को नकारा है। 

देखें वीडियो, पीड़िता की जुबानी

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *