पूर्व मेयर सुनील ज्योति और विपक्षी दल के कौंसलर ने मेयर जगदीश राजा के लिए कही अब ये बात, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 15 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

भाजपा पार्षद दल के नेता मनजिंदर सिंह चट्ठा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति और अकाली दल के पूर्व कौंसलर बलबीर सिंह बिट्टू ने आज मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को फिर से फेल बताया है। विपक्ष के नेताओं ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में शहर बदहाल है। चारों तरफ कूड़ा बिखरा है, रात में सड़कें और गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

विपक्ष के इन तीनों नेताओं ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली बुरी तरह से फेल हो गई है। जगदीश राजा नगर निगम को गति देने में असमर्थ साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू ने ही निगम को फेल बताकर विपक्ष के आरोपों की पुष्टि कर दी है। यह बात सही है कि कौंसलरों को सीवरेज का एक ढक्कन भी नसीब नहीं हो रहा है।

पूर्व मेयर व अन्य नेताओं ने कहा कि आज शहर में चारों और कूड़ा ही कूड़ा फैला है। सीवरेज की समस्या गहराती जा रही है। सारे शहर की हजारों स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। तमाम विकास कार्य और प्रोजैक्ट ठप्प पड़े हैं। निगम को वेतन तक देना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर पैचवर्क करवाकर काम चलाया जा रहा है। जिन झूठे वायदों के आधार पर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी एक भी वायदा पूरा नहीं हो रहा। निगम में भ्रष्टाचार सारी हदें पार कर चुका है।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *