महिला बनाती थी अवैध संबंध के लिए दबाव, परेशान युवक ने कर ली खुदकुशी, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 16 Oct 2018

मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिले में महिला द्वारा कथित रूप से लगातार अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से पेरशान 38 साल के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सचिन मितकारी परभणी अस्पताल में महिला के साथ काम करता था। रविवार को उसका शव परभणी-वसमत रोड स्थित उसके घर की छत से लटका मिला था।

परभणी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने उसका शव लटका पाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

उन्होंने बताया कि मौके से मितकारी का लिखा एक पत्र बरामद हुआ है। उसमें उसने महिला पर उसका शोषण करने और अवैध यौन संबंध बनाने को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि पत्र में मितकारी ने लिखा है कि महिला को उसके शादीशुदा होने की जानकारी थी, लेकिन लगातार वह उसके पीछे पड़ी थी और यौन संबंध बनाने की मांग कर रही थी। 

पत्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि महिला आपराधिक मामला दर्ज कराने की धमकी देकर मृतक को ब्लैकमेल करती थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *