LIC का बेस्ट पॉलिसी प्लान, 420 रुपए महीने खर्च कर पाएं 15 लाख का बीमा, पढ़ें पूरी पॉलिसी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 16 Oct 2018

नई दिल्ली। आजकल सभी लोग अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए इंश्योरेंस प्लान लेते हैं। ताकि अगर उन्हें कुछ हो जाएं तो उनका परिवार हमेशा सुरक्षित रहे और उनके नहीं होने के बाद भी उनके परिवार को पैसों की किल्लत नहीं हो। ऐसे समय में आपका साथ देगा LIC, एलआईसी का अनमोल जीवन 2 टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान आपको ऐसी अवस्था में आपकी मदद करेगा।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

LIC की इस योजना के अंतर्गत अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरी बीमा रकम का भुगतान कर दि‍या जाएगा। हालांकि यह टर्म प्‍लान है, जिसके चलते कि‍सी तरह का मैच्‍योरि‍टी लाभ नहीं मिलता है।

क्‍या होगा प्रीमि‍यम : अगर आपकी उम्र 30 साल है और पॉलि‍सी टर्म 20 साल है तो आपका सम ऐश्योर्ड 15 लाख का होगा।

प्रीमि‍यम

  • सालाना: 5,345 रुपए
  • छमाही: 2,727 रुपए
  • रोज का खर्च: 14 रुपए

आपको मिलने वाले लाभ

निधन के बाद: पॉलिसी अवधि के दौरान पाॅलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को पूरी बीमित रकम का भुगतान किया जाएगा।

मैच्योरिटी (परिपक्वता) लाभ: इस योजना के अंतर्गत कोई मैच्योरिटी लाभ नहीं मिलता।

आयकर लाभ: आपकी टैक्सेबल सैलरी से हर साल जीवन बीमा के 1,50,000 रुपए तक के प्रीमियम भुगतान पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट दी जाती है। वहीं, नॉमिनी को मिली राशि पर भी आयकर की धारा 10 (10D) के तहत करमुक्त होती है।

ध्यान रखें ये बातें

आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं: इस योजना के तहत अगर आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं तो आपको बकाया प्रीमियम भरने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है। अगर आपने इसके बाद भी प्रीमियम का भुगतान नहीं किया तो आपकी पॉलिसी और उस पर मिलने वाले सभी लाभ बंद हो जाते हैं।

आपको पॉलिसी रिवाइव करनी होती है: आप अपनी रुकी हुई पॉलिसी को रिवाइव कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंतिम भरे हुए प्रीमियम से 2 साल के अंदर बकाया प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

सरेंडर करना चाहते हैं: इस योजना के तहत आप अपनी पॉलिसी सरेंडर नहीं कर सकते. ऐसे में आपको कोई सरेंडर राशि नहीं मिलेगी।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *