अब गन प्वाइंट पर 27 वर्षीय महिला से रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 16 Oct 2018

डेली संवाद, पलवल

हरियाणा के पलवल में 27 वर्षीय एक महिला के रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने पति से अलग रहती है और उसका एक पांच वर्ष का बेटा है। पीड़िता को अपने बेटे और अपनी परवरिश के लिए नौकरी की तलाश थी। गत चार जनवरी वर्ष 2017 पीड़िता के पास सेक्टर-9 गुरुग्राम निवासी और कंपनी के मालिक आरोपी नरेश यादव का फोन आया और उसे इंटरव्यू के लिए बाबरी मोड़ (दिल्ली) स्थित अपनी कंपनी में बुलाया।

यहां पर नरेश यादव ने अपनी कंपनी में पीड़िता को सेल्स डायरेक्टर के पद पर नौकरी पर रख लिया और दिल्ली में ही रहने के लिए उसे फ्लैट दिला दिया। पीड़िता का आरोप है कि गत 13 फरवरी वर्ष 2017 नरेश फ्लैट पर आया और कहा कि उसे कंपनी के कार्य के सिलसिले में बात करनी है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

उसी दौरान नरेश यादव ने गन प्वाइंट पर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके अश्लील फोटो लेकर वीडियो भी बनाई तथा किसी को बताने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मारने तथा फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

गत 26 अक्तूबर वर्ष 2017 को नरेश पीड़िता को कंपनी के काम का झांसा देकर देहरादून और मसूरी ले गया और अपनी पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया और वहां पर दुष्कर्म किया। वहां भी उसने पीड़िता की अश्लील फोटो के साथ वीडियो भी बनाई।

पीड़िता ने आरोपी और उसकी बहन से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं महिला थाना प्रभारी कमला देवी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता का मेडिकल टेस्‍ट कराया गया है, जहां पर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है, लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *