क्रीमिया। रूस में एक बड़ा धमाका हो गया है। क्रीमिया स्थित टेक्निकल कॉलेज में हुए इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में करीब 50 लोगों से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों में छात्र व कॉलेज स्टाफ शामिल है। घटना में आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुतबिक हमलावरों ने कॉलेज में गोलीबारी की है।
#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो
खबर के मुताबिक पूर्वी क्रीमिया के केर्च शहर में स्थित कॉलेज में अज्ञात विस्फोटक डिवाइस से ब्लास्ट किया गया है। इस विस्फोट के लिए गैस का इस्तेमाल किया गया। यह विस्फोटक डिवाइस देसी तरीकों से बना था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस मामले को आतंकी हमले से जुड़ा होने की आशंका जताई है।
क्रीमिया कॉलेज के डायरेक्टर ओल्गा ग्रेब्निकोवा ने बताया कि हथियारों से लैस एक व्यक्ति कॉलेज में घुसा था। शख्स ने कैफेटेरिया में विस्फोटक रखा और बाहर जाकर फायरिंग करने लगा। वहीं एक व्यक्ति राइफल से लोगों को गोली मार रहा था। थोड़ी देर बाद लाशे ही लाशे पड़ी थीं और जमीन खून से लाल हो गई।
जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO
https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w