BREAKING : जालंधर में रामलीला देखकर लौट रही लड़की का अपहरण, गैंगरेप कर सड़क पर फेंका, SHO ने नहीं दर्ज की FIR, लोगों ने थाना घेरा, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read

विष्णु
डेली संवाद, जालंधर

जालंधर में रामलीला देख कर घर लौट रही 24 साल की लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। लड़की बस्तीपीरदाद के पन्नू विहार की रहने वाली बताई जा रही है। अपहरण और गैंगरेप की एफआईआर न दर्ज किए जाने से गुस्साए लोगों ने पुलिस थाना बस्ती बावा खेल घेर लिया है। उनके साथ इलाके के कौंसलर लखवीर बाजवा भी हैं।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

जानकारी के मुताबिक पन्नू विहार की एक लड़की रामलीला देखकर घर वापस आ रही थी। इतने में कार सवार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। रात में गैंगरेप के बाद उक्त लड़की को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद रात में ही इलाके में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। आज सुबह लड़की और उसके घरवाले जब पुलिस थाने शिकायत देने पहुंचे तो एसएचओ ने उन्हें भगा दिया।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस थाना घेर लिया। मौके पर पहुंचे कौंसलर लखवीर बाजवा ने शिकायत दर्ज करवाई। लोगों ने कहा है कि आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वे धरना देंगे। पीड़ित लड़की अपाहिज बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक दो लड़कों ने उसके साथ गैंग रेप किया है। 

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *