क्रिकेटर शमी पर गंभीर आरोप लगाने वाली पत्नी हसीनजहां कांग्रेस में शामिल, लड़ सकती हैं चुनाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 17 Oct 2018

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। मुंबई कांग्रेस ने हसीन के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है।

माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। पेशे से मॉडल हसीन मोहम्मद शमी से शादी से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स से बतौर चीयरलीडर्स जुड़ी थीं।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

दूसरी ओर, मोहम्मद शमी ने हसीन से खुद की जान का खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में जेपी नगर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए गनर की मांग की है। हसीन और शमी की शादी जून 2014 में हुई थी।

शमी और हसीन के बीच इस साल मार्च में विवाद की शुरुआत हुई। हसीन ने मार्च में मीडिया के सामने शमी के खिलाफ कई सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से रिश्ते रखने जैसे कई आरोप लगाए थे।

इसके बाद कोलकाता पुलिस ने शमी और उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत मामले दर्ज किए थे।

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बीसीसीआई ने शमी को अनुबंध देने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, बोर्ड की आंतरिक जांच में शमी बेकसूर साबित हुए। इसके बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखा गया।

इस बीच, शमी ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए एक गनर की मांग की है। शमी के पत्र के जवाब में जिलाधिकारी ने उन्हें पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *