गोवा में BJP बहुमत में, विश्वजीत राणे की नए CM के रूप में ताजपोशी की संभावनाएं, पढ़ें कांग्रेस की रणनीति

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 17 Oct 2018

पर्रिकर के सीएम पद छोड़ने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

नई दिल्ली: गोवा में कांग्रेस के दो विधायकों के मंगलवार को बीजेपी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के कमजोर बहुमत में सुधार आया है. मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जगह अगले मुख्यमंत्री के रूप में मौजूदा मंत्री विश्वजीत प्रताप सिंह राणे की संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं. हालांकि फिलहाल पर्रिकर के सीएम पद छोड़ने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

साल 2010 में पहली बार विधायक चुने गए राणे, राज्य कैबिनेट में स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास मंत्री हैं. उनके पिता कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह राणे चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की लगातार बिगड़ती सेहत के कारण बीजेपी ने कई बार वहां पर मुख्यमंत्री बदलने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो पाई, क्योंकि मुख्यमंत्री के नाम पर उनके अपनी पार्टी में ही एक राय नहीं थी. यहां तक कि अस्पताल में भर्ती रहे मुख्यमंत्री पर्रिकर के नाम पर ही बीजेपी गोवा में राज करती रही।

मगर अब ऐसे हालात बनते दिख रहे हैं कि बीजेपी को पर्रिकर का विकल्प ढूंढ़ना ही पड़ेगा. बीजेपी ने साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडे अपनाने का सहारा लिया. ऑपरेशन गोवा के तहत गोवा के दो कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया गया उनसे इस्तीफा दिलवाया गया. कांग्रेस के दयानंद सोते और सुभाष शिरोडकर दिल्ली आकर बीजेपी में शामिल हो गए।

अब गोवा के आंकड़ों को देखें तो 40 सदस्यों की गोवा विधानसभा में 2 कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, मतलब विधानसभा में सदस्य बचे 38. बीजेपी के आंकड़ों को देखें तो उनके 14, एमजीपी के 3, गोवा पीपुल्स पार्टी के 3 और 3 निर्दलीय विधायकों को मिला दें तो उसके पास बहुमत से अधिक विधायक होंगे. सोते ने पिछले चुनाव में गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को हराया था।

गोवा में विधायक पांडुरंग मडगईकर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वे अपना इलाज करवा कर कुछ दिन पहले ही लौटे हैं. फ्रांसिस डिसूजा का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, एमजेपी के सुदीन धावलेकर भी अपना इलाज करवा कर आए हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा. जो नाम सबसे आगे चल रहा है उसमें विश्वजीत राणे का नाम सबसे आगे है. विश्वजीत ने सारी जिंदगी कांग्रेस में गुजारी और मन ही मन मुख्यमंत्री बनने का सपना दिल में पालते रहे. उनके पिता प्रताप सिंह राणे गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे और अभी भी कांग्रेस से विधायक हैं।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *