दूसरी तिमाही में JIO को 681 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, ग्राहकों की संख्या 25 करोड़ पार, पढ़ें रिकार्डतोड़ कमाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 17 Oct 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रेकॉर्डतोड़ मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की टेलिकॉम विंग रिलायंस जियो ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इस तिमाही में 681 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है।

पिछली तिमाही (अप्रैल से जून) में जियो ने 612 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था। इस दौरान जियो ने 3.7 करोड़ नए ग्राहक भी जोड़े जो इसकी लॉन्चिंग के बाद से किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। पिछले क्वॉर्टर में कंपनी ने 2.87 करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जोड़े थे।

जियो के 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

लॉन्चिंग के बाद से ही रिलायंस जियो लगातार अपना कस्टमर बेस बढ़ा रही है। अब इसके 25 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2018 तक जियो के 25.23 सब्सक्राइबर हो चुके थे।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

इस तरह लॉन्चिंग के 25 महीनों के भीतर ही जियो के 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो चुके हैं। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले 12 महीनों में 11.4 करोड़ नए ग्राहकों को जोड़ा है, जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।

खुशी है कि मिशन की तरफ बढ़ रहे: मुकेश अंबानी

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमेशा सर्वोच्च गुणवत्ता और सबसे किफायती दामों में सबको, सबसे और सब जगह जोड़ने के मकसद से जियो को लाया गया। सेवाओं की शुरुआत के 25 महीनों के भीतर 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ हमें खुशी है कि हम अपने मिशन की तरफ बढ़ रहे हैं।’

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

प्रतिमाह औसत डेटा खपत 11 जीबी/ग्राहक

कंपनी ने बताया कि जियो डेटा की खपत में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में जियो यूजर्स ने कुल 771 करोड़ जीबी डेटा की खपत की। औसतन मासिक डेटा खपत 11 जीबी प्रति ग्राहक रही। इसी तरह जियो यूजर्स ने हर महीने औसतन 761 मिनट बातचीत की। कंपनी का दावा है कि इस तिमाही में जियो के यूजर्स ने हर महीने औसतन 17.5 घंटे विडियो देखा, जो उसके प्रतिद्वंद्वियो के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *