कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुद्वारे में दान के लिए निकाले 500 रुपये, फिर वापस जेब में रखा नोट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 17 Oct 2018

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गुरुद्वारा ‘दाताबंदी छोड़’ में माथा टेकने पहुंचे थे. इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने मिला।

एक स्थानीय हिंदी अखबार के मुताबिक, यहां माथा टेकने के बाद जैसे ही राहुल ने गुरुद्वारे के गुल्लक (दानपेटी) में पैसे डालने के लिए 500 रुपये का नोट निकाला तो पीछे खड़े सांसद ज्योतिरादित्य ने उन्हें आचार संहिता याद दिलाई. यह सुनते ही राहुल ने नोट वापस जेब में रख लिया।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

मालूम हो कि ग्वालियर-चंबल संभाग के अपने दौरे की शुरुआत राहुल गांधी ने ग्वालियर में इसी गुरुद्वारे से की थी. यहां उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बावरिया भी थे। यहां राहुल ने गुरुद्वारे में माथा टेका और मन्नत मांगी. गुरुद्वारा समिति ने राहुल का स्वागत और सम्मान किया।

बता दें कि इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे की शुरुआत पीतांबरा शक्ति पीठ में पूजन से की. उसके बाद ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की और फिर मोती मस्जिद भी गए।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *