दैनिक जागरण के पत्रकार पर कातिलाना हमला करने वाले गिरफ्तार न किए गए तो PEMA करेगी प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 18 Oct 2018

विष्णु
डेली संवाद, जालंधर

प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया एसोसिएशन (पेमा) के प्रधान सुरिंदर पाल की अगुवाई में जालंधर के पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह मांग की है कि तरनतारन स्थित दैनिक जागरण कार्यालय पर हमला करके तोड़फोड़ तथा पत्रकार की पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

प्रधान सुरिन्दर पाल ने कहा कि सभी पत्रकार संयुक्त रूर से मीडिया पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सरकार ने सख़्त कार्रवाई न की तो पेमा बड़े स्तर और प्रदर्शन करेगी। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने पत्रकारों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर सर्वेश भारती, रविंदर शर्मा, अमित गुप्ता, राजेश कपिल, संदीप साही, गगन वालिया, निखिल शर्मा, स्वदेश, रमेश गाबा, अनिल वर्मा, शिंदेरपाल सिंह चाहल, अमरजीत सिंह, अश्वनी खुराना, रागिनी ठाकुर, अमृतपाल जंगी, सुनील रुद्रा, नरेश भरद्वाज, सुधीर पूरी, पंकज राय, कमाल किशोर, विकास वोहरा आदि मौजूूूद थे।

यह है मामला

उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम हथियारबंद पांच लोगों ने समाचारपत्र कार्यालय पर हमला करके पत्रकार को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जस्सी को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हमले में जस्सी के दोनों बांहे टूट गयी हैं तथा शरीर पर घाव हैं।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *