सेक्स के लिए मना करने पर हुई थी मुंबई की मॉडल की हत्या, पुलिस ने 19 साल के लवर को पकड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 18 Oct 2018

मुंबई। 20 वर्षीय मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को 19 वर्षीय छात्र मुज्जमिल सईद को गिरफ्तार किया है। मुंबई की बांगुर नगर पुलिस का कहना है कि सईद ने मानसी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था।

बता दें सोमवार को मलाड के मैंग्रोव्स से मानसी का शव बरामद किया गया था। वह रविवार को राजस्थान के अपने मूल निवास से लौट रही थी। सईद भी उसी शहर में कुछ दिनों के लिए गया था। अगले दिन सईद और मानसी की मुलाकात पहली बार हुई। उस समय सईद अपने अंधेरी स्थित घर गया था।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने पहचान न बताने की शर्त पर कहा कि आरोपी ने इस बात को कबूल कर लिया है कि उसने मानसी से संबंध बनाने के लिए कहा था। लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने स्टूल से मानसी पर हमला कर दिया।

सूत्र ने आगे कहा कि ‘आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है। लेकिन उससे पूछताछ जारी है। हमारे पास वैज्ञानिक और अन्य सबूत भी मौजूद हैं। जो सईद को आरोपी साबित करने के लिए पर्याप्त हैं। हम अभी भी सबूत एकत्रित कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे पास काफी सारे गवाह भी हैं।’

सईद ने पुलिस से कहा है कि वह मानसी के अचेत होने के बाद काफी डर गया था। इसके बाद उसने उसे उठाने की कोशिश की और उसपर पानी भी छिड़का। मानसी को होश भी आने लगा था लेकिन सईद इस बात से डर गया कि उसकी मां घर में आ सकती है।

इसके बाद सईद ने रस्सी की सहायता से मानसी का गला दबा दिया। उसने अपने फोन से टैक्सी भी बुलाई ताकि वह शव को ठिकाने लगा सके। (साभार-अमरउजाला)

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *