नगर निगम हाउस की बैठक आज, अपनों से घिरेंगे ‘राजा’, राठौर-ज्योति की टिप्स से अकाली-भाजपा रहेगी अक्रामक, पढ़ें पूरा एजैंडा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 18 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम हाउस की बैठक आज दोपहर बाद 3 बजे होगी। मेयर जगदीश ऱाजा की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में इस बार कांग्रेसी कौंसलर ही मेयर को घेरेंगे। क्योंकि सफाई से लेकर पानी और स्ट्रीट लाइट बड़ा मुद्दा बनेगा। हर साल जहां त्यौहारी सीजन में सभी कौंसलरों को स्ट्रीट लाइट दी जाती थी, इस बार कौंसलरों को कुछ भी नहीं मिलेगा। ऊपर से शहर के आधा से ज्यादा लाइटें खराब पड़ी है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

बैठक को लेकर जहां सत्तापक्ष कांग्रेस के कई पार्षद विद्रोही तेवर दिखा सकते हैं। वहीं पहली बार पूर्व मेयर राकेश राठौर और सुनील ज्योति के टिप्स पर अकाली-भाजपा कौंसलर पूरी तरह से आक्रामक होंगे। इसे लेकर राकेश राठौर और सुनील ज्योति ने अकाली-भाजपा कौंसलरों को पूरी रणनीति बताई है। जिससे इस बैठक में मेयर जगदीश राजा को जबरदस्त विरोध झेलना पड़ सकता है।

इन मुद्दों पर घिरेंगे राजा

  • विपक्ष का पहला हमला नार्थ विधानसभा क्षेत्र में प्रीत नगर स्टार्म वाटर सीवर को लेकर होगा
  • कूड़े के प्लांटों के स्थानों को लेकर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है
  • स्वीपिंग मशीन घोटाले से संबंधित बंद लिफाफे में आई रिपोर्ट को खोलेंगे जिस पर विपक्ष हंगामा मचा सकता है
  • 14 करोड़ के पैचवर्क घोटाले को लेकर विधानसभा चुनावों दौरान बयानबाजी हुई उसका क्या बना
  • विज्ञापन पॉलिसी भी शामिल रहेगी जिसे कई महीनों से लागू नहीं किया जा रहा
  • निगम के पास कुल 6 फॉगिग मशीनें हैं जिनमें से 4 खराब पड़ी हैं। यह मुद्दा भी हाऊस में उठने जा रहा है।
  • पावरकॉम ने अंडरग्राऊंड केबल डालने के लिए बाबा मोहन दास नगर को जाती मेन रोड की खुदाई की अनुमति मांगी है, जिसका विरोध होगा।
  • शहर में स्ट्रीट लाइट बुझी पड़ी है, इसका अभी तक क्या किया गया।

इन जगहों पर लगेगा कूड़ा प्लांट

  • नार्थ जोन में मकसूदां सब्जी मंडी के गीले कूड़े के लिए बल्टर्न पार्क में कूड़ा प्लांट लगेगा।
  • कैंट हलके में अर्बन एस्सेट फेज-2 में कूड़ा प्लांट लगाया जाएगा।
  • सैंट्रल हलके में रामामंडी इलाके में कूड़ा प्लांट लगाया जाएगा।
  • वेस्ट हलके में अभी तक कूड़ा प्लांट के लिए जगह तय नहीं हुआ।

एजैंडे में ये हैं प्रमुख प्रस्ताव

  • शहर में जगह-जगह अंडरग्राउंड बिन लगाए जाएंगे।
  • वरियाणा में बायोमाइनिंग प्रोजैक्ट लगाएंगे।
  • जीआईएस सर्वे के आंकड़ों के आधार पर हर घर में UID नंबर पेंट से लिखा जाएगा।
  • वरियाणा डंप को जाने वाली रोड 173 लाख से कंक्रीट से बनाई जाएगी।
  • लिंक रोड, पुरानी जेल से अग्रवाल भवन के सामने तक पुरानी कपूऱथला रोड को कामर्शियल किया जाएगा।

नगर निगम का पूरा एजैंडा पढ़नें के लिए नीचे क्लिक करें

House meeting agenda 28.9.2018 

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *