महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार ने सूबे की अवैध कालोनियों को रेगुलराइज करने वाली पालिसी वाला नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इससे सूबे के कालोनाइजरों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नोटिफिकेशन के बाद अब कालोनियों में नक्शा पास करने से लेकर उनकी एनओसी आसानी से मिल सकेगी।
आपको बता दें कि अवैध कालोनियों को नियमित करने और लोगों को राहत दिलवाने के लिए जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू और कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेजर सिंह की मुख्य भूमिका रही है।
इससे पहले जहां जालंधर में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तब रिंकू और मेजर ने रेगुलराइजेशन पालिसी को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की थी।
पढ़ें पूरी नोटिफिकेशन
http://dailysamvad.com/wp-content/uploads/2018/10/notification-colony.pdf
यहां क्लिक कर भी पढ़ सकते हैं पूरी नोटिफिकेशन
रावण जलाने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में विवाद देखें VIDEO
https://youtu.be/hTZ5r_OlU5g