अमृतसर हादसे पर MLA सुशील रिंकू और जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया ने जताया दुख, दिल्ली से रेल राज्य मंत्री और उनकी टीम अमृतसर रवाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 19 Oct 2018

डेली संवाद, जालंधर

शहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। दिल्ली से रेलवे के शीर्ष अधिकारी अमृतसर रवाना हो गए हैं जिसमें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, प्रिसिंपल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चीफ सेफ्टी ऑफिसर और चीफ कॉमर्शियल मैनेजर शामिल हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है।

फिलहाल जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक मृतकों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है। घायलों में अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं। यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग रेलवे ट्रैक पर रावण का पुतला दहन कर रहे थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल जो तस्वीरें आ रही हैं वो आपको विचलित कर सकती हैं।

सीएम ने कहा कि बड़ा दुख पहुंचा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘अमृतसर में हुए दर्दनाक रेल हादसे की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। मैंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को हादसे की चपेट में आए लोगों की मदद करने की अपील की है। जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है।’

जालंधर के विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और कांग्रेस के जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इससे गहरा दुख पहुंचा है।

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *