शिरडी में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- हमने 1 करोड़ 25 लाख घर बनाए, 2022 तक सबको मिलेगा घर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 19 Oct 2018

शिरडी। शिरडी के साईं बाबा को समाधि लिए हुए आज 100 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर शिरडी में बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शिरडी के साईं मंदिर पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर साईं मंदिर में विशेष पूजा की, इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंदिर की विजिटर बुक में अपने विचार भी लिखे. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर साईं बाबा की याद में चांदी का सिक्का जारी किया. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कई लाभार्थियों को घर की चाभी सौंपी. उन्होंने लाभार्थियों से बात की।

PM ने अपने भाषण की शुरुआत मराठी भाषा में की

इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित किया. PM ने अपने भाषण की शुरुआत मराठी भाषा में की. प्रधानमंत्री ने देशवासियों को यहां से विजयादशमी की बधाई दी, मेरी कोशिश रहती है कि हर त्योहार देशवासियों के साथ मनाऊं. PM बोले कि साईं को याद कर लोगों की सेवा करने के लिए शक्ति मिलती है।

उन्होंने कहा कि साईं का मंत्र है ‘सबका मालिक एक है’, साईं समाज के थे और ये समाज साईं का था. साईं के चरणों बैठ गरीबों के लिए काम करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दशहरे के इस पावन अवसर पर मुझे महाराष्ट्र के ढाई लाख बहनों-भाइयों को अपना घर सौंपने का अवसर मिला है, मेरे वो भाई बहन जिनके लिए अपना घर, हमेशा सपना ही रहा है. पिछली सरकारों का लक्ष्य सिर्फ एक परिवार का प्रचार करना था, घर देना नहीं था।

चार साल में सिर्फ 25 लाख घर बनाए थे

प्रधानमंत्री बोले कि पिछली सरकार ने अपने आखिरी चार साल में सिर्फ 25 लाख घर बनाए थे, लेकिन हमारी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में 1 करोड़ 25 लाख घर बनाए हैं. अगर पिछली ही सरकार होती तो इतने घर बनाने के लिए 20 साल लग जाते. उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी को घर देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, हम इस कार्य के आधे सफर तक पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने यहां नए भवन, 159 करोड़ रुपये की लागत से विशाल शैक्षणिक भवन, ताराघर, मोम संग्रहालय, साईं उद्यान और थीम पार्क समेत प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। (साभार-aajtak)

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *