Update: पंजाब में कल शोक, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज, मुख्यमंत्री ने अमृतसर रेल हादसे की जांच के आदेश दिए

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 556 शब्द|📅 19 Oct 2018

मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरु करने के हुक्म
इजराइल दौरा मुल्तवी, स्थिति का जायज़ा लेने के लिए कल अमृतसर पहुँचेंगे मुख्यमंत्री
दो कैबिनेट मंत्री, सीनियर अधिकारी और डी.जी.पी. भी बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अमृतसर रवाना

डेली संवाद, नई दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज शाम अमृतसर में घटे दर्दनाक रेल हादसे की जांच के हुक्म दिए हैं जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने पर ज़ख्मी होने का अंदेशा है। मुख्यमंत्री ने आज शाम इजराइल दौरे के लिए रवाना होना था और उन्होंने अपना यह दौरा मुल्तवी कर दिया है।

मुख्यमंत्री कल सुबह अमृतसर जाएंगे और वहां दशहरे के त्योहार के दौरान घटे हादसे से हुए नुक्सान का निजी तौर पर जायज़ा लेने के अलावा पीडि़तों के परिवारों को भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना भगदड़ होने से घटी क्योंकि ट्रैक के नज़दीक रावण के पुतले को आग लगाने के समय चले पटाख़ों के दौरान बड़ी संख्या में लोग ट्रैक की तरफ भागने लगे।

रिपोर्टों के मुताबिक रेल ने उस समय ट्रैक पर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे यह भयानक हादसा घटा। उन्होंने कहा कि अब तक 40 लोगों के मारे जाने और कईयों के ज़ख्मी होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि मौतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि राहत कार्य अभी जारी हैं।

अतिरिक्त पुलिस फोर्स को घटना स्थाल पर भेज दिया गया

इस हादसे के मद्देनजऱ राज्य के डी.जी.पी. के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को घटना स्थाल पर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री की हिदायतों पर राजस्व और पुनर्वास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा पहले ही अमृतसर में बचाव और राहत कार्यों की देख -रेख कर रहे हैं।  गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव समेत डी.जी.पी. अमन और कानून भी अमृतसर के लिए रवाना हो चुके हैं।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस दुखदायी स्थिति से निपटने के लिए जि़ला प्रशासन की सहायता के लिए अपेक्षित प्रशासनिक और पुलिस अमले को युद्ध स्तर पर जुटने के हुक्म दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को अपेक्षित प्रशासकीय अमले को तैनात करने की हिदायत की जिससे घायलों को इलाज के लिए अमृतसर के अस्पतालों में जल्दी से जल्दी पहुँचाया जा सके। राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों के अलावा सभी प्राईवेट हस्पताल भी खुले रखने के लिए कहा है जहाँ घायलों का मुफ़्त इलाज करवाया जायेगा।

सरकार द्वारा जि़ला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री ने इस दुखदायी घड़ी में उनकी सरकार द्वारा जि़ला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। दुख में डूबे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आवश्यक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत घटना स्थल पर भेजने के हुक्म दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अकल्पित स्थिति से निपटने के लिए उनकी सरकार जि़ला अथॉरिटी को हर संभव सहायता मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच करवाई जायेगी कि रेलवे ट्रैक पर कैसे और किसने पुतला जलाने की इजाज़त दी।

मृतकों के परिवारों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के वारिसों को तुरंत 5-5 लाख रुपए एक्स-ग्रेशिया मुआवज़ा देने और दुख की इस घड़ी में उनको हर संभव मदद और सहयोग देने का ऐलान किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पीडि़तों और उनके परिवारों के प्रति दुख भी प्रकट किया।

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *