पराली से प्रदूषण: सिसोदिया बोले-कैप्टन घमंडी, सुखबीर ने कहा-केंद्र का पैसा खा गई कांग्रेस, अमरिंदर बोले- बकवास मत करो

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 19 Oct 2018

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हवा की क्वालिटी प्रदूषण के चलते लगातार खराब हो रही है जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर पंजाब हरियाणा और केंद्र सरकार पर हमला बोला. मनीष सिसोदिया ने एक बयान जारी करके कहा, ‘यह समझ से परे है कि पूरे एक साल तक केंद्र, पंजाब और हरियाणा की सरकारों की तरफ से आश्वासन के बावजूद पराली समस्या की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सिसोदिया ने कहा कि ‘बीते साल नवंबर में जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले थे तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि अगले साल ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ भी नहीं बदला. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कम से कम पराली समस्या की बात मानी थी जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री तो दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी नहीं निकाल पाए थे।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

केवल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बल्कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर बादल ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और कहा, ‘मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछता हूं कि केंद्र सरकार से मिले 385 करोड़ रुपये में से उन्होंने किसी एक किसान को भी पराली जलाने से रोकने के लिए प्रोत्साहन क्यों नहीं दिया? आप दिल्ली क्यों जा रहे हैं? अपनी नाकामी छुपाने और केंद्र सरकार से मिले पैसे का गलत इस्तेमाल करने के लिए? काम करो फोटो छोड़ो।

सुखबीर बादल करते हैं बकवास

सुखबीर बादल के ट्वीट का जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ‘बकवास बंद करो सुखबीर बादल, भारत सरकार ने 665 करोड़ रुपये ही सेंक्शन किए थे जिसमें से 269 करोड़ ही दिए हैं और उसमें से हम पहले ही ढाई सौ करोड़ रुपये 25,000 मशीनों पर खर्च कर चुके हैं जिसमें से 15,367 मशीनें किसानों को दी चुकी हैं और बाकी अक्टूबर अंत तक दे दी जाएंगी. काम बोलता है।’

कैप्टन अमरिंदर सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने सुखबीर बादल को आगे लिखा, ‘क्योंकि आप मेरी दिल्ली यात्रा के बारे में ज़्यादा जानते हो सुखबीर बादल इसलिए मुझे पूरा यकीन है, आपको पता होगा कि मैं पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा मांग रहा हूं. साफ़ है आप ये नहीं चाहते लेकिन इससे मैं किसानों के लिए सब कुछ करने से नहीं रुकूंगा. काम बोलता है।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *