अमृतसर रेल हादसा LIVE Updates: अब तक 61 की मौत, CM के पहुंचने से पहले घटना स्थल पर लोगों का हुजूम, नारेबाजी-प्रदर्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 20 Oct 2018

डेली संवाद, अमृतसर

घटना स्थल पर स्थिति का मुआयना करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंचने वाले हैं. उनके वहां पहुंचने से पहले ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. पंजाब पुलिस कमांड और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।

शहर में दशहरा के दौरान होने वाली रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले दलबीर सिंह की कल रात हुए रेल हादसे में मृत्यु हो गई. दलबीर शादीशुदा थे और उनकी 8 महीने की एक बच्ची भी थी. ऐसे में उनकी मां ने सरकार से मांग किया है कि कि सरकार दलबीर की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

सीएनएन न्यूज-18 से बात करते हुए रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि रेलवे इस घटना की जांच नहीं कराएगा. यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है. यह दुर्घटना जैसा नहीं है, यह पूरी तौर पर रेलवे ट्रैक पर अतिक्रमण का मामला है।

पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने कहा, यह बेहद दुखद घटना है. इसकी जांच होगी और जो भी दोषी होगी उसपर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जवाबदेही भी तय की जाएगी. मैं यहां यह सुनिश्चित करने के लिए आया हूं ताकि घायलों का ठीक से इलाज हो सके।

चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा- इस हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराना गलत

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा- इस हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराना गलत है. वहां पर दो मैन्ड लेवल क्रॉसिंग है और वो दोनों ही बंद थे. उन्होंने कहा कि यह मेन लाइन है और यहां पर स्पीड के लिए कोई बंधन नहीं है।

उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन को मेन लाइन के पास दशहरा उत्सव मनाने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. लोग दशहरा उत्सव रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर देख रहे थे. लोहानी ने कहा कि लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था और उन्हें रेलवे ट्रैक पर नहीं आना चाहिए था।

शिरोमणि अकाली दल के नेता बी.एस मजीठिया ने कहा ‘मैं घटनास्थल पर गया. मृतकों के परिजनों ने नवजोत कौर सिद्धू, नवजोत सिद्धू और स्थानीय पार्षद के खिलाफ शिकायत की. जो भी चश्मदीद वहां मौजूद था सबने कहा कि अगर सावधानी बरती जाती तो यह हादसा नहीं होता। चीफ मेडिकल ऑफिसर, सिविल हॉस्पिटल ने कहा कि अमृतसर ट्रेन एक्सीडेंट में 60 की मौत और 51 घायल हो गए हैं। 

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *