VIDEO: सीलिंग मामले में MLA का नाम लेने वाले इंस्पैक्टर समेत ATP और HDM पर सनसनीखेज आरोप, देखें कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 668 शब्द|📅 20 Oct 2018
  • इमारत मालिक आए सामने, कहा कमिश्नर को रिश्वत मांगने का देंगे एफीडेविट

  • पार्षदों ने कहा कि आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को करवाएंगे ब्लैकलिस्टेड

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम जालंधर के इंस्पैक्टर नीरज शर्मा, ड्राफ्टसमैन राजेश भगत और सस्पैंड चल रहे एटीपी नरेश मेहता पर रामामंडी के दो इमारत मालिकों ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। इमारत मालिक अमनदीप परमार ने इन तीनों अफसरों पर 3 लाख रुपए रिश्वत मांगने और इमारत मालिक डा. गोपाल शर्मा ने इंस्पैक्टर नीरज पर 60 हजार रुपए का रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

दोनों इमारत मालिकों ने कहा कि एफिडेविट देकर इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की जाएगी। दोनों इमारत मालिकों के साथ इलाके के कांग्रेसी पार्षद शमशेर खैहरा, मंदीप जस्सल, पार्षद पति विजय दकोहा, गुरनाम सिंह मुल्तानी भी मौजूद थे। इस दौरान इन लोगों ने कहा कि विधायक को पूरे मामले की जानकारी थी।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

नगर निगम जालंधर के अफसरों और कौंसलरों के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब वे इमारत मालिक भी आ गए हैं, जिनकी इमारत बनवाने को लेकर इंस्पैक्टर नीरज शर्मा ने विधायक राजिंदर बेरी का नाम लिया था। इमारत मालिक अमनदीप परमार और डा. गोपाल शर्मा ने इंस्पैक्टर नीरज शर्मा, ड्राफ्टसमैन राजेश भगत और सस्पैंड चल रहे एटीपी नरेश मेहता पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

रामामंडी में कामर्शियल इमारत का निर्माण करवाने वाले अमनदीप परमार ने कहा कि इंस्पैक्टर नीरज, ड्राफ्ट्समैन राजेश भगत और तत्कालीन एटीपी नरेश मेहता ने उनसे 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। ये पैसा न देने पर बाद में इंस्पैक्टर नीरज शर्मा ने उनकी इमारत सील कर दी। जबकि उन्होंने सीएलयू फीस से लेकर इमारत का नक्शा पास करवा रखा है।

इसे भी पढ़ें: निगम हाउस में मेयर ने पूछा- अवैध इमारत कैसे बनी, इंस्पैक्टर बोला- MLA के कहने पर

इसी तरह डा. गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि इंस्पैक्टर नीरज शर्मा ने उनसे 60 हजार रुपए रिश्वत मांगी। रिश्वत न दिए जाने से उन्होंने उनका रेजीडेंशियल कंस्ट्रक्शन सील कर दिया। जबकि उसी रोड पर कामर्शियल निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में जब इंस्पैक्टर नीरज शर्मा से बात की तो उन्होंने आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह से मिलने को कहा।

नीचे क्लिक कर देखें पूरा वीडियो..

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/376602342879847/?t=0

ब्लैकमेल करने के लिए इंस्पैक्टर ने सिमरनजीत से मिलने को कहा

डा. गोपाल शर्मा ने कहा कि इंस्पैक्टर नीरज शर्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए सिमरनजीत सिंह का नंबर दिया। इंस्पैक्टर ने कहा कि सिमरनजीत से बात कर लो। लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत विधायक राजिंदर बेरी से की। बेरी ने कहा कि अगर नक्श पास और उनके पास एनओसी है तो किसी से बात करने की जरूरत नहीं।

किसी की इमारत पर कार्रवाई करो तो इल्जाम तो लगाएगा ही – मेहता

सस्पैंड चल रहे एटीपी नरेश मेहता ने कहा है कि इंस्पैक्टर नीरज शर्मा ने कार्रवाई की तो आरोप लगने शुरू हो गए। जब किसी अवैध इमारत पर कार्रवाई की जाती है तो लोग आरोप लगाने लगते हैं। वहीं, इस संबंध में जब इंस्पैक्टर नीरज शर्मा से बात के लिए फोन मिलाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पूरे मामले में ड्राफ्ट्समैन की कोई भूमिका नहीं होता – भगत

नगर निगम के हेड ड्राफ्ट्समैन राजेश भगत ने कहा है कि बिल्डिंग बनवाने और नोटिस भेजने से सीलिंग प्रक्रिया में ड्राफ्ट्समैन की कोई भूमिका नहीं होती है। उन पर जो आऱोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत है। बिल्डिंग के लिए इंस्पैक्टर और एटीपी जिम्मेदार होते हैं।

सभी कौंसलरों की पोल खोलूंगा, अवैध निर्माण में पार्षदों का हाथ – सिमरनजीत

सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि उन पर जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं, सब झूठे हैं। ये वे लोग हैं, जो खुद अवैध काम करते हैं। इन सभी कौंसलरों की कच्चा-चिट्ठा उनके पास है। वक्त आने पर प्रेस कांफ्रेंस कर इनकी असलियत जनता के सामने लाएँगे। ये कौंससर किस तरह से सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *