BJP ने 77 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, छत्तीसगढ़ में 14 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 21 Oct 2018

77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें 14 महिलाएं हैं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहली सूची में जिन 77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें 14 महिलाएं हैं और 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम हैं।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दूसरे नेता भी मौजूद थे. भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी और जनजातीय नेता रामदयाल उइके शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं. मतगणना 11 दिसंबर को होगी. इसके अलावा भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने 38 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की. राज्य में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं. पार्टी ने मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा इन चुनावों में 33 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही हैं।

उसका गठबंधन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से है. इस गठबंधन में जोगी की पार्टी को 55 सीटें व भाकपा को दो सीटें क्रमश: सुकमा और दंतेवाड़ा दी गई हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *