मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, रेल हादसे में मारे गए लोगों की आर्थिक रिपोर्ट बनाने के आदेश, सरकार करेगी बड़ी मदद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 21 Oct 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

अमृतसर में ट्रेन हादसे के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तत्काल, आवश्यकता आधारित समाधान सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने  रविवार को अमृतसरके  डीसी और पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि  हादसे में मारे गए हर एक व्यक्ति का विस्तृत सामाजिक-आर्थिक प्रोफ़ाइल तैयार किया जाए। जिससे सरकार उनकी हर संभव मदद कर सके।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल अस्पतालों में भर्ती घायलों से मिले थे। जिसमें कुछ महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई थी। इसके बाद आज मुख्यमंत्री ने मीटिंग करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को सरकार पूरी तरह से मदद करेगी।

अमृतसर रेल पटरियों पर बैठे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, कई लोग घायल

मुख्यमंत्री ने मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार को निर्देश दिया है कि सरकार को मृतकों के रिश्तेदारों को मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये देने के साथ साथ अन्य सहायता करना होगा। खासकर उन मामलों में जहां पीड़ित गरीब हैं। मुख्यमंत्री ने अपने सीपीएस को यह स्पष्ट कर दिया था कि घायलों को पुनर्वास के लिए हर संभव मदद की जाए।

ट्रेन त्रासदी के बाद की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी को पीड़ितों की विस्तृत सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पीड़ितों के परिवारों को राशन, कपड़ों, दवाएं आदि प्रदान की जाएं। क्योंकि अधिकांश पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में से हैं। 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा की अध्यक्षता में मंत्रियों के संकट प्रबंधन समूह के साथ राहत और पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा की और उन्हें मुआवजे के शुरुआती वितरण के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया।

पटरी पर कैसे बिछी हैं लाशें, महिलाएं बच्चे कर रहे हैं विलाप…देखें VIDEO

https://youtu.be/P94J2IJ2H0Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *