शहीद पुलिसकर्मियों के गांव का संपर्क मार्ग उनके नाम से होगा, पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी : CM योगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 21 Oct 2018

डेली संवाद, लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस स्मृति परेड की सलामी लेने के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश सहित प्रदेश के उन शहीद जवानों जिसमे 67 उत्तर प्रदेश से भी जवान शामिल है। उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। मुख्यमंत्री ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार के लोगों को सम्मानित भी किया।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘मैं देश के उन सभी शहीद पुलिसजनों जिनमें उत्तर प्रदेश के 67 बहादुर पुलिसकर्मी भी शामिल हैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’ जिन्होंने वर्ष 2017-18 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

67 बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं

सीएम योगी ने कहा कि इस अवसर पर उन बहादुर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिवार को आश्वस्त करता हूं कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए और उन्हें हर संभव सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। राज्य सरकार पुलिस बल की कमी को दूर करने, उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही।

योगी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अपने बहादुर पुलिस जवानों से कहा कि मैं यही आग्रह करूंगा कि वे अपनी पूरी ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में 9,892 पुलिस कर्मियों को, वर्ष 2018 में 37,575 पुलिस कर्मियों को पदोन्नतियां प्रदान की गईं जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है।

42,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रचलित है, इसमें और तेजी लाने के लिए अगले चरण में 51,216 पुलिस कर्मियों की भर्ती का भी कार्यक्रम पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा घोषित किया गया है। वर्ष 2018 में घोषित परिणाम के अनुसार 29,303 पुलिस आरक्षी प्रशिक्षणरत हैं, जिनमें 5,341 महिला आरक्षी, 20,134 पुरुष आरक्षी, 3,828 पीएसी के जवान भी हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *