#MeToo: ‘इंडियन आइडल 10’ से अनु मलिक की होगी छुट्टी, इन महिला सिंगर्स ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 594 शब्द|📅 21 Oct 2018

सिंगर सोना महापोत्रा और श्वेता पंडित ने उत्पीड़न का आरोप लगाया

मुंबई: सोशल मीडिया पर ‘मी टू (Me Too)’ के तहत चल रहे अभियान में संगीतकार अनु मलिक (Anu Malik) पर सिंगर सोना महापोत्रा और श्वेता पंडित ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है. यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आए अनुभवी और वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक को ‘इंडियन आइडल 10’ के जज के तौर पर हटने के लिए कहा गया है।

गायिका सोना महापात्रा और श्वेता पंडित के मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद दो उभरती गायिकाओं ने भी उनके खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए हैं. एक सूत्र के अनुसार, संगीतकार सोमवार से गायिकी के रियलिटी शो के एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगे।

उसने कहा, “यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते अनु मलिक इंडियन आइडल के जज के तौर पर हट जाएंगे. वह आगे किसी भी एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगे. वह सोमवार से शूटिंग नहीं करेंगे.” बता दें, मलिक 2004 से प्रसारित हो रहे ‘इंडियन आइडल’ के जज रहे हैं. इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

संगीतकार के एक अधिवक्ता ने गुरुवार को उनके खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत के ‘मी टू’ अभियान को उनके मुवक्किल के ‘चरित्र हनन’ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. मलिक लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं. प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान भी मलिक के बचाव में आए और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंडित जिस घटना के बारे में कह रही हैं उस समय वह भी वहां मौजूद थे लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

बता दें, श्वेता पंडित ने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट में मलिक पर बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने और यौन-उत्पीड़क होने का आरोप लगाते हुए कहा कि संगीतकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार तब किया जब वह हिन्दी म्यूजिक इंडस्ट्री में नई थी. पंडित ने कहा, ”यह वर्ष 2000 था जब मुझे ‘मोहब्बतें’ फिल्म में मुख्य गायिका के तौर पर लांच किया गया और मैं इस कामयाबी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे अच्छे गीत हासिल करने की कोशिश कर रही थी।

श्वेता पंडित दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पौत्री हैं

गायिका ने कहा, ‘‘क्या कोई उस क्षण की कल्पना कर सकता है जो मुझपर वहां बीता. यह ऐसा था जैसे किसी ने मेरे पेट में छुरा घोंप दिया हो. मैं इस व्यक्ति को अनु अंकल कहती थी और वह दशकों से मेरे पूरे परिवार को जानता था. वह हमें संगीतकार के सम्मानित घराने के तौर पर जानते था.” श्वेता पंडित दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पौत्री हैं. इसे अपनी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव बताते हुए गायिका ने कहा कि घटना के बाद वह महीनों तक उदास रहीं और इसे अपने माता-पिता को नहीं बता पाईं।

एक हफ्ते पहले, गायिका सोना महापात्रा ने भी मलिक को आदतन यौन-उत्पीड़क कहा था. पंडित के आरोपों की प्रतिक्रिया में महापात्रा ने आप बीती सामने रखने और मलिक का नाम लेने के लिए उनका धन्यवाद किया. पंडित के आरोपों को लेकर जब मलिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘कोई टिप्पणी नहीं करनी (नो कमेंट्स). यह बेतुका है. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. आज कोई भी कुछ भी कह रहा है। (साभार-NDTV)

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *