दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल से भड़का आक्रोश, बाइकें फूंकीं, प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में फैला तनाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 22 Oct 2018

डेली संवाद, गोण्डा

उत्तर प्रदेश की राजधानी से करीब 100 किमी दूर गोण्डा जिले में शनिवार रात को कटरा थाने के बराव गांव से उपजे आक्रोश का लावा रविवार को भी कटरा करनैलगंज इलाके में फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने दो मोटर साइकिलों को आग के हवाले कर दिया तो कई स्थानों पर रोड जाम कर दी है।

जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस हालात पर काबू पाने के लिए इधर से उधर दौड़ लगाती फिर रही है। शनिवार को उपजा तनाव अब कटरा और करनैलगंज कई इलाकों में फैल गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी की छुट्टी निरस्त कर ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

शनिवार रात को एक दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पथराव के बाद रविवार सुबह से ही इलाके में तनाव फैल गया है। पथराव में डीएम समेत कई घायल हो गए थे। रविवार सुबह साढ़े दस बजे कटरा क्षेत्र के कई गांवों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर निकल पड़े और करनैलगंज हुजुरपुर मार्ग जाम कर दिया है।

मौके पर मौजूद पुलिस बल लोगों को समझाने की कोशिश में लगा है। लोगों की मांग है कि प्रशासन प्रतिमाएं वापस करे विसर्जन वे खुद करेंगे। इसी दौरान बराव क्षेत्र में भी आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। वहां भी मार्ग जाम कर दिया गया है। करनैलगंज में भी तनाव की अफवाह तेजी से फैली और बाजार बंद हो गये हैं।

हालांकि पुलिस की ओर से सामान्य हालात की मुनादी कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर पूरी तरह काबू है। लोग आक्रोश में थोड़ा बहुत प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव और एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिया गया है। उपद्रव करने वाले तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। शांति भंग की आशंका में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। (साभार-HT)

दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा, देखें VIDEO

https://youtu.be/7UWmhw5mfAc

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *